allroundernews24

“सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा: NASA मिशन, रिकॉर्ड और वापसी की कहानी”

“सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा: NASA मिशन, रिकॉर्ड और वापसी की कहानी”

Sunita Williams

सुनीता विलियम्स: अंतरिक्ष की बेजोड़ यात्रा और नई उड़ान की कहानी

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष निवासी जिनका नाम सुनीता विलियम्स एक बार फिर से चर्चा में है। उनका नाम न केवल अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बल्कि पूरी दुनिया में ही प्रेरणा का स्रोत बन चुका है । हाल ही में उनकी अंतरिक्ष यात्रा और वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड देखने को मिल रहा है। तो आईए, जानते हैं कि उनकी इस ऐतिहासिक यात्रा और उनके जीवन की रोचक कहानी के बारे में।

सुनीता विलियम्ससुनीता विलियम्स कौन हैं?

सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर 1965 में अमेरिका के ओहायो राज्य में हुआ था और उनके पिता का नाम दीपक पंड्या जो कि भारतीय मूल के थे और उनकी मां स्लोवेनियाई मूल की थी शुरू से ही सुनीता का झुकाव विज्ञान और अंतरिक्ष की ओर था और इसी जुनून ने उन्हें NASA तक पहुंचाया वे अमेरिकी नौसेना में भी काम कर चुकी है और एक पायलट के रूप में उनकी ट्रेनिंग शानदार रही है।

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्राएं

1. पहली अंतरिक्ष यात्रा (2006-2007)

सुनीता विलियम्स ने पहली बार 9 दिसंबर 2006 को स्पेस शटल डिस्कवरी (STS116 ) के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में 195 दिन बिताए थे और जो समय किसी महिला अंतरिक्ष यात्री के द्वारा सबसे लंबा मिशन था।

इस दौरान उन्होंने चार बार स्पेस वॉक किया जिसमें कुल 29 घंटे और 17 मिनट उनके द्वारा बिताए गए।

2. दूसरी अंतरिक्ष यात्रा (2012)

15 जुलाई 2012 को भी एक बार फिर से अंतरिक्ष में गई, इस बार वे सोयूज TMA – 05M मिशन के तहत।

इस मिशन में सुनीता विलियम्स जी इस की कमांडर बनी और यह सम्मान पाने वाली वे दूसरी महिला भी बनी।

इस मिशन के दौरान भी उन्होंने कई वैज्ञानिक का प्रयोग किया और स्पेस वॉक भी किया।

 

2024-2025: फिर से अंतरिक्ष में धमाकेदार वापसी

सुनीता विलियम्स एक बार फिर से सुर्खियों में तब आई जब गोइंग स्टारलाइनर (Boeing Starliner) मिशन के तहत उनकी नवीनतम अंतरिक्ष यात्रा की घोषणा की गईं।

यह मिशन 2024 में लॉन्च हुआ था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण इसमें कुछ देरी हुई।

बोइंग स्टार लाइनर एक नया अंतरिक्ष यान है जिसे भविष्य में मनुष्य को मिशन सफलतापूर्वक करने के लिए यह इस्तेमाल किया जाएगा।

इस मिशन के तहत वे नौ महीने तक अंतरिक्ष में रहीं, जो उनकी पिछली उड़ानों से भी लंबा समय था।

अब जब वे पृथ्वी पर लौटने वाली हैं, तो उनकी यात्रा को लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा कर रहे हैं।

सुनीता विलियम्स क्यों हैं इतनी खास?

1. स्पेसवॉक में महारत – वे अब तक 7 बार स्पेसवॉक कर चुकी हैं, जो किसी महिला अंतरिक्ष यात्री के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है।

2. भारतीय मूल का गर्व – वे भारतीय जड़ों से जुड़ी हैं और हर भारतीय को उन पर गर्व है।

3. महिला सशक्तिकरण की मिसाल – उन्होंने यह साबित किया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।

4. स्पोर्ट्स और फिटनेस लवर – वे अंतरिक्ष में भी मैराथन दौड़ चुकी हैं, जो अपने आप में एक अनोखी उपलब्धि है।

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा?

हाल ही में एलन मस्क (Elon Musk) ने उनका एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे और उनके साथी बुच विलमोर (Butch Wilmore) उनके प्रति आभार जता रहे हैं।

इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वे मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी सम्मान करती हैं।

इसके अलावा, उनकी ISS से वापसी को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है।

सोशल मीडिया पर उनके “Welcome Back Sunita” ट्रेंड कर रहा है, जिसमें लाखों लोग उनके सुरक्षित लौटने की कामना कर रहे हैं।

अंतरिक्ष के बाद अगला कदम क्या होगा?

अब जब सुनीता विलियम्स अपने सबसे लंबे अंतरिक्ष मिशन से जब वापस आएंगी तो यह सवाल उठता है कि अब आगे क्या होगा?

हो सकता है कि वे NASA में किसी बड़ी भूमिका में दिखाई दें।

वे नए अंतरिक्ष यात्रियों को ट्रेनिंग दे सकती हैं।

भविष्य में, वे मंगल मिशन का भी हिस्सा बन सकती हैं!

 

निष्कर्ष

सुनीता विलियम्स केवल एक अंतरिक्ष यात्री ही नहीं बल्कि संघर्ष मेहनत और लगन की जीती जागती मिसाल है उनकी हर उड़ान नए सपनों को पंख देती है और यह साबित भी करती है कि “सितारों से आगे जहां और भी है”।

उनकी इस अद्भुत यात्रा के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में जरूर बताएं! 🚀✨

Exit mobile version